cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

ग्रामीण पर नक्सली हमला, पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या की कोशिश

3713812 untitled 39 copy

नारायणपुर। नक्सलियों ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया. घायल ग्रामीण को मृत समझकर नक्सली मौके से भाग निकले, जिसे बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए. जानकारी के अनुसार, देर रात छोटेडोंगर इलाके के ग्राम कलेपाड़ में नक्सलियों ने ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया.

ग्रामीण हमले के बाद गिर गया, जिसे नक्सली मृत समझकर भाग निकले. मौके पर फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल के जवानों ने घायल को छोटेडोंगर स्थित प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से घायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल के लिए रिफर किया जा रहा है.

Related posts

ATM मेंटेनेंस करने पहुंचे कर्मचारी तो हुआ चोरी का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लालपुर धाम और सेतगंगा में गुरु घासीदास जयंती एवं मेले में हुए शामिल, महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की सौगात

News Desk

उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री ने की पीडब्लूडी की समीक्षा:निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

Muskan Sharma