cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कैद

chhattisgarh crime 1679915077

कवर्धा । कबीरधाम जिला कोर्ट ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तीन साल की सजा व अर्थदंड का फैसला दिया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश, उदय लक्ष्मी सिंह परमार (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) ने सुनाया है। कोर्ट से मिली जानकारी आरोपी दुर्गेश चन्द्रवंशी पिता सुकालू चन्द्रवंशी (26) निवासी ग्राम मानिकपुर पुलिस चौकी पोंड़ी, थाना बोड़ला ने 5 नवंबर 2023 को 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया। आरोपी को धारा 354, धारा 8 (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012) के तहत तीन साल व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को क्षतिपूर्ति योजना 2018 अंतर्गत पीड़िता को क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने के निर्देश दिए है।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद एवं कवर्धा राजपरिवार की रानी कृति देवी ने की मुलाकात

Muskan Sharma

भोरमदेव थाना में कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटी पुलिस, एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रसादी का वितरण

News Desk

कुकदुर थाना क्षेत्र की अंधी हत्या की गुत्थी 4 माह बाद सुलझी, दो विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

News Desk