cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी:  कबीरधाम, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 2 दिन तक बूंदाबांदी के आसार

20240422120510 weather news

छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए गए है। बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर , दंतेवाड़ा ,सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कि गिरावट आएगी।

रविवार को छत्तीसगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

इस साल अप्रैल में नहीं चली लू

प्रदेश में अप्रैल इस साल लगभग ठंडा रहा है। बारिश और बादलों की वजह से ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे रहा। रायपुर ही नहीं प्रदेश के किसी अन्य सेंटर में लू चलने की घोषणा नहीं हुई।

एक-दो बार तापमान 42 से 43 ​डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन लू चलने की स्थिति नहीं बनी। अब मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में फिर से नए सिस्टम बनने का अनुमान जताया है। इन सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होगी।

अप्रैल में ऐसे सिस्टम बनना न्यू नॉर्मल

मौसम वैज्ञानिक डॉ गायत्री वाणी कांचीभ के अनुसार अधिकतम तापमान अब पहले जैसा नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह क्लाइमेट चेंज है। अचानक​ सिस्टम बनने से बारिश हो जाती है और तापमान गिरता है। वैसे अप्रैल में इस तरह का सिस्टम बनना अब सामान्य हो गया है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री ने की पीडब्लूडी की समीक्षा:निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

Muskan Sharma

गृहमंत्री बोले- साधराम की हत्या विचारों से की गई:विजय शर्मा ने कहा- ये बिरनपुर की घटना से बिल्कुल अलग; NIA कर सकती है जांच

Muskan Sharma

आज का सरकारी शेड्यूल: CM साय की व्यस्त दिनचर्या, उच्च शिक्षा मंत्री लेंगे महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

News Desk