cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

नारायणपुर के अबूझमाड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग:सुबह से मतदान करने मतदाताओं का तांता लगा हुआ है।

cg1 1713494096

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर सुबह 6 बजे से मतदान जारी है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में भी वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान करने मतदाताओं का तांता लगा हुआ है। अबूझमाड़ के ग्राम कुरूसनार कंदाडी और आलवर के ग्रामीण मतदान कर रहे हैं। महिलाएं अपने साथ दुधमुहे बच्चों को साथ लेकर वोट देने पहुंची हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी।

मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए

मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

दो विधानसभा क्षेत्रों में ही शाम 5 बजे तक मतदान

बस्तर लोकसभा सीट में विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। इनमें जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र में ही सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि बाकी दंतेवाड़ा, कोंटा (सुकमा), नारायणपुर, कोंडागांव, चित्रकोट और बीजापुर में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वोटिंग होगी। इन विधानसभा के अधिकांश पोलिंग बूथ अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं।

Related posts

CGPSC ने 246 पदों के लिए निकाली भर्ती, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पद शामिल,1 दिसंबर से आवेदन शुरू

News Desk

रायपुर संभाग को नया कमिश्नर जल्द, IAS रितु सेन की होगी पोस्टिंग

Muskan Sharma

नेशनल डिफेंस कॉलेज का 15 सदस्यीय अध्ययन दल 05 दिवसीय यात्रा पर पहुंचा है छत्तीसगढ़

News Desk