cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कवर्धा शहर विकास के लिए नगर पालिका कवर्धा को मिले 5 करोड़ 90 लाख 77 हज़ार रू

vijay sharma

कवर्धा-छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश व अनुशंसा पर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद कवर्धा शहरी क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए अधोसंरचना मदअंतर्गत चौपाटी निर्माण सहित अन्य विकास कार्य के लिए 5 करोड़ 19 लाख 41 हजार तथा 15वें वित्त आयोग योजना अंतर्गत 34 कार्यो के लिए 71 लाख 39 हजार रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वार्डो का होगा विकास
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरीय क्षेत्र प्रवास के दौरान शहर के विकास कार्यो को प्रगति प्रदान करते हुए वार्डो में शहर विकास किए जाने हेतु कवर्धावासियो एवं वार्ड पार्षदों के मांग अनुसार, नालियों के ऊपर स्लैब निर्माण, चौपाटी निर्माण, नाली निर्माण, सीसी रोड़ निर्माण सहित अन्य विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रस्तावित प्रस्ताव प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था ताकि शहरवासियों की वर्षो पुरानी मांगो को पूरा किया जा सके । उपमुख्यमंत्री से प्राप्त निर्देश के परिपालन में निकाय द्वारा जरूरतमंद व आवश्यकतानुसार स्थानों का आर्किटेक्ट के साथ शहरो का भ्रमण करते हुए प्राक्कलन तैयार कर किया जाकर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था। जिसके परिपालन में अधोसंरचना मदअंतर्गत चौपाटी निर्माण सहित अन्य विकास कार्य के लिए 5 करोड़ 19 लाख 41 हजार व 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 34 कार्यो के लिए 71 लाख 39 हजार रू. की स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

शहर वासियों के लिए 2 स्थानों में बनेगा नया चौपाटी
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शहर विकास हेतु 5 करोड़ 19 लाख 41 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमे निम्न कार्य को शामिल किया गया है नगर पालिका कार्यालय के सामने चौपाटी निर्माण हेतु राशि 1 करोड़, वीर स्तंभ सिग्नल चौक का सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 64.34 लाख, वनविभाग के सामने चौपाटी निर्माण हेतु 65.67 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक पार्किंग निर्माण हेतु 95 लाख, पुराने चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार कार्य हेतु 75 लाख, करपात्री स्कूल के सामने सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु 50 लाख तथा सभी वार्डो में नाली के ऊपर स्लैब डालने हेतु 59 लाख 15 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया गया

वार्ड में सीसी रोड, नाली निर्माण के 30 कार्यों हेतु 71 लाख 39 हजार मिले
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शहर में नाली एवं सीसी रोड निर्माण किये जाने हेतु 15वें वित्त आयोग अंतर्गत राशि आबंटित की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया था जिसके आधार पर दिनांक 15 मार्च 2024 को 30 कार्यो के लिए 71 लाख 39 हजार रू. की स्वीकृति प्रदान करते हुए नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की अनुमति प्रदान किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्यो को किये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

Related posts

आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम

News Desk

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी के नाम पर ₹10 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

News Desk

महाराष्ट्र राजनीति में उबाल, ‘ऑपरेशन टाइगर’ और सांसदों की टूट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

News Desk