cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़विविध ख़बरें

कवर्धा जिले में हाफ नदी में एक महिला की लाश मिली महिला की लाश:शरीर पर चोट के निशान, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, पति से पूछताछ

image 2024 02 28t214100430 1709136754 15946335058834414441

 

कवर्धा की हाफ नदी में मिली महिला की लाश:शरीर पर चोट के निशान, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, पति से पूछताछ


कवर्धा की हाफ नदी में मिली महिला की लाश
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हाफ नदी में एक महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के लिमईपुर गांव का है।


बताया जा रहा कि बुधवार शाम लिमईपुर के कुछ ग्रामीण नदी की तरफ टहलने गए हुए थे। इस दौरान लोगों ने देखा एक महिला की लाश पानी में बह रही है। ग्रामीण घबरा गए और गांव में जाकर लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मृत महिला की हुई पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। लाश क्षतिग्रस्त थी। मृत महिला की पहचान रमोतिन बाई बैगा (45) बदरापारा निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम में के लिए पंडरिया मॉर्च्युरी भेजा है।


महिला चार दिनों से थी लापता

मृतक के परिजनों से पूछताछ पता चला कि महिला चार दिन से लापता थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला और अब लाश बाजू के गांव के नदी में मिली है। बताया जा रहा महिला अपने पति पांड्रू बैगा के साथ रहती थी। उसके 6 बच्चे भी हैं। महिला रविवार को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

हत्या की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से महिला की लाश है देख कर लगाता है कि महिला को किसी ने हत्या कर लाश नदी के पानी में बहा दिया ताकि दूर निकल जाए और कोई पहचान ना सके,महिला के शरीर पर बहुत से चोट के निशाना भी थे, वही जब महिला चार दिनों से घर से लापता थी तो परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की सूचना थाना में कियू नहीं दी यहां भी जांच का विषय है‌।

पति को बुलाकर पूछताछ की गई

पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि लाश काफी समय से पानी में रहने के कारण फूल गई थी। मछली भी लाश को डेमेज कर दिए हैं। काफी मशक्कत के बाद पहचान की गई। पति को बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

दिल्ली में कमलनाथ के बंगले पर विधायकों के साथ बैठक:MP प्रदेश प्रभारी कल विधायकों के साथ करेंगे वन टु वन चर्चा

Muskan Sharma

दंतेवाड़ा में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर:जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था चंद्रन्ना, शव और हथियार बरामद; सर्चिंग जारी

Muskan Sharma

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

News Desk