cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

भिलाई नगर निगम में बड़ा बदलाव, अधिकारियों के कार्यों में हुआ फेरबदल

Chhattisgarh News 03 1 16


भिलाई नगर.

भिलाई निगम के अधिकारियों के कार्यों में बदलाव किया गया है। अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन और सहायक अभियंता अजय सिंह गौर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे को निगम की आय बढ़ाने की कमान सौंपी गई है। उन्हें कर वसूली और वित्तीय स्वास्थ्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही संपत्ति कर व जलकर वसूली में वृद्धि, निगम सचिव का प्रभार, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रथम अपीलीय अधिकारी, श्री रामलला तीथर्यात्रा दर्शन योजना और राजस्व – आपदा प्रबंधन के नोडल, सीएम हेल्प लाइन, पीएमओ व कलेक्टर जनदर्शन की शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण जैसे 13 महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।

अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, प्रभारी मुख्य अभियंता, 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्य, जोन 04-05, प्रधान मंत्री आवास योजना, ग्रीन भिलाई क्लीन भिलाई और एक पेड़ माँ के नामण अभियान के नोडल, वाहन शाखा में मितव्ययिता। कार्यपालन अभियंता सुनील जैन को 77 एमएलडी जलकार्य व जन स्वास्थ्य विभाग, जलकर वसूली में सहायक नोडल, कैच द रेन व जलशक्ति अभियान, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना। सहायक अभियंता अजय सिंह गौर को भवन अनुज्ञा शाखा, जलकार्य, जलशक्ति व एनर्जी ऑडिट के सहायक नोडल, विधानसभा / संसद प्रश्नों के उत्तर देने, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू को लेखा शाखा, राज्य वित्त आयोग, निगम की आय में वृद्धि हेतु नोडल, वेतन भुगतान व अंकेक्षण को जिम्मेदारी दी गई है।

लीना कोसम होंगी दुर्ग निगम आयुक्त
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में आयुक्त पद पर राज्य शासन द्वारा नियुक्ति कर दी गई है। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी लीना कोसम को आयुक्त नियुक्त किया गया है। लीना कोसम वर्तमान में लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर पदस्थ थीं।



Related posts

‘महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

News Desk

बागी गुट का दावा, अभिषेक हटे तो लौटेंगे नाराज टीएमसी नेता

News Desk

राज्यपाल श्री डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Muskan Sharma