cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

कंगना रनौत का धर्म परिवर्तन और हिंदुत्व पर बड़ा बयान, कहा- ‘हिंदू बेटियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए’

3A 108


नई दिल्ली

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में कंगना ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल हुए Gen Z और युवा पीढ़ी को ‘गटरछाप’ कहा था. अब कंगना ने हीरोइनों के शादी के लिए धर्म बदलने पर तंज कसा है. साथ ही एक्ट्रेस ने हिंदू बेटियों के लिए भी इक्वालिटी की मांग की है। 

कंगना ने किसपर किया वार?
कंगना ने वीडियो शेयर करके कहा- मैं पार्लियामेंट के लिए लेट हो रही हूं, फिर भी मैंने सोचा कि मैं अपने विचार और फीलिंग्स आप लोगों के साथ शेयर करूं. आज सुबह मैं कुछ पोस्ट कर रही थी. तब मैंने देखा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री की एक बहन हैं…हालांकि, हमने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी हिंदू बहन-बेटियों को करीब से देखा और जाना है, जो हिंदू तो हैं, लेकिन पॉलिटिक्स और धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। 

‘यूथ में खासकर ऐसा होता है, वो बहुत ही न्यूट्रल हैं. लेकिन जैसे ही वो इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं, भले ही दोस्ती हो, शादी हो या फिर संबंध हो तो उनकी सोच इतनी डिफाइन हो जाती है. इतनी कट्टरपंथी वो बन जाती हैं. इसमें कुछ बुराई नहीं है, क्योंकि संविधान आपको ये आजादी देता है कि आप अपनी मर्जी से कोई भी धर्म या आईडियोलॉजी अपना सकते हैं. लेकिन समस्या ये है कि जब हिंदू बेटियों की बात आती है तो सोच बदल जाती है। 

कन्वर्जन पर कंगना ने कही ये बात
कंगना ने आगे कहा- अब मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि मैंने आइटम सॉन्ग किए. मैं हमेशा से एक मॉडरेट हिंदू थी. आज अगर मैंने खुद को डिफेंड कर लिया तो न जाने कितनी बेटियां, जिसे कहते हैं लीप नहीं ले पाएंगी. मैं कहूंगी कि हां मैं मॉडरेट हिंदू थी. मुझपर आज तंज कसा जाता है कि तुम कबसे संघी बन गईं. हां, मुझे संघी बनना है. मुझे बीजेपी और आरएएस की आईडियोलॉजी बनना है. मुझे कंवर्ट होना है. मैं क्यों नहीं कंवर्ट हो सकती?

‘ये जो दोगलापन है समाज का जब हिंदू लड़कियों की बात आती है, तो जो समाज के ठेकेदार हैं, वो अग्निपरीक्षा के लिए हमारी 10 साल पुरानी चीजें ले आते हैं कि तुम तो पार्टी करती थीं, तुम तो ये करती थीं, ठीक मैं सबकुछ करती थी, लेकिन आज मुझे भी कंवर्ट होना है. मुझे डिफाइन और जागृत हिंदू बनना है. तो मेरे लिए ये रास्ता क्यों बंद है? मेरे लिए ये दोगले विचार नहीं चलेंगे. मुझे लगता है कि हमारी बेटियों को भी वो आजादी होनी चाहिए. अगर हिंदू बेटियों को डिफाइन हिंदू में कंवर्ट होना है तो वो क्यों नहीं हो सकतीं?

कंगना रनौत का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस कंगना के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. कुछ फैंस उन्हें शेरनी का टैग दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि उनमें आवाज उठाने का जज्बा है. वैसे कंगना के विचारों पर आपकी क्या राय है?



Related posts

Munich Security Conference: पाक आर्मी चीफ को सुरक्षा अधिकारी ने एंट्री पर रोका… वीडियो वायरल

News Desk

Paper Leak: NEET पर सरकार का ट्रिपल एक्शन, शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया पेपर लीक के बाद उठाए कौन से तीन बड़े कदम?

Muskan Sharma

India-UK FTA की शुरुआत, 99% उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ; व्यापार और रोजगार को मिलेंगे बड़े फायदे

News Desk