cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CG Accident News: तेज रफ्तार कार बनी काल, पेड़ से टक्कर के बाद दो युवकों की मौत

Chhattisgarh News 04 2 18


दुर्ग.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर 6 भिलाई के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी तेज रफ्तार कार भिलाई सेंट्रल एवेन्यू मार्ग गुंडिचा मंडप के सामने पेड़ से जा टकराई।

कार में मिली शराब की बोतलें
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों का शव सुपेला मोर्चरी में रखा गया है। वही मृतकों के कार से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।



Related posts

चौकी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन:परिजन ने युवक के ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- बेटे को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला

Muskan Sharma

मंत्रालय में नौकरी लगाने 71 लाख की धोखाधड़ी, 3 शातिर गिरफ्तार

Muskan Sharma

सरगुजा दौरे पर सीएम साय, किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत; 281 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

News Desk