cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

चौकी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन:परिजन ने युवक के ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- बेटे को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। दामापुर चौकी में युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिजन ने युवक के ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की।

टाटाकसा गांव का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले कुंवर सिंह का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। मृतक के परिजन का कहना है कि, युवती के पिता ने लड़के की हत्या की है।

ट्रेन से धक्का देकर मार डाला- परिजन

परिजनों के मुताबिक पुलिस लखनऊ से युवती औcomp 16 1 1694269531र युवक को लेकर आ रही थी। इस दौरान लड़की के पिता भी मौजूद थे, जिससे परिवार के लोग अब हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार का कहना है कि उनके बेटे को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला गया है। पुलिस इसकी जांच करे। साथ ही लड़की के पिता पर हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रविवार को सुबह कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री स्कूल के पास लोगों के साथ बैठकर चाय पीते हुए, लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करते हुए।

Muskan Sharma

शिक्षा विभाग ने की प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई, शराबखोरी से नहीं आ रहा था बाज

Muskan Sharma