cgdemandium.com
विविध ख़बरें

केजरीवाल बोले-सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से चर्चा आखिरी चरण में:पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर कहा- हमने जीतने के लिए यह फैसला किया

photo 2024 02 21t011841531 1708458525

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 फरवरी) को कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस से चर्चा चल रही है। हम चर्चा के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जल्दी ही सीट शेयरिंग का ऐलान किया जाएगा।

पंजाब में 10 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने एक रैली में कहा था कि राज्य में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इस पर मंगलवार को केजरीवाल बोले- इस फैसले पर हम पुनर्विचार नहीं करने वाले हैं। हमने जीतने के लिए यह फैसला किया है।

इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि अन्य राज्यों में भी गठबंधन को लेकर कई दौर की चर्चा हो चुकी है। जल्द ही अन्य राज्यों में भी गठबंधन का ऐलान किया जाएगा।

Related posts

मंडे स्पेशल-कॉलेजों के पास 30 सेकेंड में गांजे की डिलीवरी:लखनऊ में ग्राहक युवा, बेचने वाले ज्यादातर बुजुर्ग; पुलिस के सामने घूमते हैं…पर कार्रवाई नहीं

Muskan Sharma

झाबुआ में मोदी बोले-370 सीटें ला रही भाजपा:लूट और फूट कांग्रेस की ऑक्सीजन; 2023 में छुट्टी हुई थी, 2024 में सफाया तय

Muskan Sharma

पटवारी नपे, लापरवाही पर कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Muskan Sharma