cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में की भागीदारी

iii


नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभागीय समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास में नई दिशा और गति देने वाला महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने बताया कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।

श्री साय ने बताया कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसी दृष्टि से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्युमेंट 2047 तैयार किया गया है, जो प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतियाँ और योजनाएँ बनाता है। राज्य नीति आयोग का गठन इसी सोच का परिणाम है और यह प्रदेश में विकास की दिशा तय करने में सहायक है।

श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से आयोग को नई दिशा और गति मिलेगी। राज्य सरकार आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लागू करने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर धमतरी रामू रोहरा, राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम, सदस्य सचिव आशीष भट्ट, सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 



Related posts

छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात, एक लाख रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

News Desk

अगस्त में 6 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

News Desk

बिलासपुर में पैदल टहलने निकला था युवक, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Muskan Sharma