cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Night Landing Trial Successful At Bilasa Devi Kevat Airport: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण, नियमित उड़ानों का रास्ता साफ

BILASPUR AIRPORT


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया, जिससे भविष्य में नियमित रात्रिकालीन उड़ानों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस परीक्षण के तहत छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग कराई गई। ट्रायल के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन समेत सभी तकनीकी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद अब किसी भी मौसम और कम विजिबिलिटी की स्थिति में भी फ्लाइट संचालन संभव हो सकेगा। इससे यात्रियों को अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे और बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

ट्रायल ऑपरेशन के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक (रायपुर), एयरपोर्ट के अधिकारी और तकनीकी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही फ्लाइट्स की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी।



Related posts

छत्तीसगढ़ में 10 दिन में 24 नक्सलियों का एनकाउंटर:उन्हीं के गढ़ में घुसकर पुलिस कर रही इनामी माओवादियों को ढेर; TCOC में फोर्स आक्रामक

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के 4 संभाग में बारिश का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा में पडे़ंगी बौछारें; नमी बढ़ने से दिन का तापमान लुढ़का

Muskan Sharma

पदोन्नति का तोहफा: 9 एसआई प्रमोट होकर बने इंस्पेक्टर, आदेश जारी

News Desk