cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Birth Anniversary Of Chhatrapati Shivaji Maharaj: राज्यपाल रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

urksh 9


रायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आज रायपुर के तात्यापारा में शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

1771488803 a7782f131d91c486ea5f

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासनिक ढांचा न्याय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित था। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को मराठा योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

1771488794 2e8c8f48d07c412f558a



Related posts

डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या: शराबी पति से आए दिन होता था विवाद; आरोपी पत्नी गिरफ्तार

देश का अगला PM कौन होगा? अमित शाह, योगी आदित्यनाथ या कोई नया चेहरा, सर्वे ने बढ़ाई चर्चा

News Desk

नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर BJP में हर्ष, एकात्म परिसर एवं कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न का माहौल

News Desk