cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

New Address Of The PMO is ‘Seva Teerth’: प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता ‘सेवा तीर्थ’, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

kartvaya bhawan


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में नवनिर्मित ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे। दारा शिकोह रोड स्थित यह अत्याधुनिक परिसर लगभग 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे करीब ₹1,189 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है।

HA TMpMbsAUMKjD

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का नामकरण करेंगे, इसके बाद औपचारिक उद्घाटन करेंगे और शाम करीब 6 बजे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है, जो एक आधुनिक, कुशल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम है।


क्या है ‘सेवा तीर्थ’ की खासियत?

सेवा तीर्थ परिसर में अब वे सभी प्रमुख कार्यालय एक साथ होंगे, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर स्थित थे। इनमें शामिल हैं:

  • प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)

  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS)

  • कैबिनेट सचिवालय

परिसर में तीन मुख्य इमारतें हैं:

  • सेवा तीर्थ-1: प्रधानमंत्री कार्यालय का मुख्यालय

  • सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय

  • सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय

यह परिसर पूरी तरह से ‘स्मार्ट ऑफिस’ के रूप में विकसित किया गया है, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल आर्काइव्स, पेपरलेस वर्क कल्चर और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।



Related posts

योगिनी एकादशी पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

News Desk

उपमुख्य विजय शर्मा के प्रयासों से बुजुर्ग महिला को मिला जीवनदान, महिला बच्चेदानी से 12 किलोग्राम का मल्टीपल ओवेरियन सिस्ट (गांठ) का हुआ सफल ऑपरेशन

Muskan Sharma

नक्सल संगठन में रहते हुए भी आपने 15 वर्षों तक ऊर्जा बचाए रखी आपको प्रणाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Muskan Sharma