cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

संत कबीर समागम लोलेसरा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा

1766502924 5a36b7f2648202c0b965


बेमेतरा। लोलेसरा में आयोजित संत कबीर समागम के तीसरे दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर वंशावली गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की कामना की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीरदास की वाणी और उपदेशों में सर्व समाज की सार्थकता और कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि संत कबीर का संदेश सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है। संत कबीर की शिक्षाएं युगों-युगों तक मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

संत कबीर समागम लोलेसरा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि कबीर पंथियों की धर्मनगरी दामाखेड़ा का नाम ‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा’ किए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के पश्चात दामाखेड़ा का नाम विधिवत रूप से कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा किया जाएगा।

उन्होंने संत कबीर समागम स्थल सहित क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति का आश्वासन देते हुए ग्राम पंचायत लोलेसरा में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पदमाकर सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Related posts

वित्त आयोग का दल छत्तीसगढ़ में, सीएम साय ने CG से जुड़ी खास बातें साझा की

Muskan Sharma

जगदलपुर में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री ने संस्था के विकास हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा की

News Desk

JP Nadda Health Update: तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS पहुंचे नड्डा, हालत स्थिर; कार्डियोलॉजी में एडमिट

News Desk