cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे मोटियारी; नवधा रामायण में शामिल होकर श्रोताओं संग किया रामायण पाठ का श्रवण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे मोटियारी; नवधा रामायण में शामिल होकर श्रोताओं संग किया रामायण पाठ का श्रवण


कवर्धा। विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा स्तुति का श्रद्धाभाव से श्रवण किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में नवधा रामायण आयोजन की परंपरा बहुत प्राचीन है। रामायण मंडली के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों को गीतों के रूप में सुनाना हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज भी पूरे समर्पण के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Related posts

सांसद संतोष पांडेय ने नहरों के विस्तारीकरण हेतु जल संसाधन मंत्री को लिखा पत्र, कृषि और सिंचाई विकास के लिए 72 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं प्रस्तावित

News Desk

इजराइल का रातभर में हमास के 200 ठिकानों पर हमला:अमेरिका ने गोला-बारूद की पहली खेप भेजी; पुतिन बोले- ये अमेरिकी पॉलिसी की नाकामी

Muskan Sharma

भोरमदेव मंदिर रख-रखाव: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुरातत्व विभाग के साथ की बैठक, महोत्सव से पहले कार्य पूर्ण कराने का निर्देश

Muskan Sharma