cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया को मिली 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार की विकास सौगात

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया को मिली 2 करोड़ 80 लाख 98 हजार की विकास सौगात


पंडरिया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध करते हुए पंडरिया की उत्कृष्ट एवं जनसमर्पित विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹2 करोड़ 80 लाख 98 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह स्वीकृति नगर के प्रत्येक वार्ड, गली-मोहल्ले की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है, जिससे नगर की प्रमुख समस्याओं जैसे सड़कों का उन्नयन, नाली-निर्माण, जल निकासी एवं सौंदर्यीकरण का समाधान संभव हो सकेगा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “यह सौगात पंडरिया के दीर्घकालिक विकास का आधार बनेगी। हमारा संकल्प एक नए, स्वच्छ और विकसित पंडरिया के निर्माण का है, जो धीरे-धीरे साकार रूप ले रहा है।”

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर के नागरिकों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, तथा विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार प्रकट किया।

नगर पालिका परिषद पंडरिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि “यह उपलब्धि जनता के अमूल्य सहयोग और विश्वास का परिणाम है। नगर की देवतुल्य जनता के सहयोग से पंडरिया अब विकास की नई दिशा में अग्रसर है।”



Related posts

एनएच पर दो हादसे : अगरी मोड़ पर टायर फटा, नहर में पलटी कार बोड़ला में पिकअप-कार में टक्कर, दो घायल

News Desk

भोरमदेव शंखनाद: भोरमदेव मंदिर में RSS के घोष वादकों का शानदार प्रदर्शन

Muskan Sharma

भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार करेंगे तहसीलदार

Muskan Sharma