cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून जाते-जाते भी जोर पकड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

CG Weather Update: इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने का भी अनुमान है।

वहीं, कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिलों में आज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

विभाग ने लोगों से की अपील

मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि बारिश और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में सतर्क रहें।



Related posts

सिंधी काउंसिल ने किया चेट्री चंड्र शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

Muskan Sharma

महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

News Desk

बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

News Desk