cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कोसमंदा में बंदरों की हत्या का मामला: आरोपी की पहचान, एयरगन बरामद

कोसमंदा में बंदरों की हत्या का मामला: आरोपी की पहचान, एयरगन बरामद


कवर्धा। ग्राम कोसमंदा (वनमंडल कवर्धा) में दिनांक 13 मई 2025 को हुए बंदरों के निर्मम वध के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वन विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से की गई कार्रवाई में आरोपी की पहचान हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दिन कोसमंदा में बंदरों के मारे जाने की सूचना पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20792/09 पंजीबद्ध किया गया था। मामले से संबंधित वन्यजीव नमूनों को जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

वन विभाग की जांच में सामने आया कि रवि पारधी, पिता रामाधार पारधी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बहेरा, जिला बेमेतरा को ग्राम कोसमंदा के ग्रामीणों ने खेतों की रखवाली (रखवार) के लिए नियुक्त किया था। पूछताछ में रवि पारधी ने यह स्वीकार किया कि उसने ही एयरगन से बंदरों को मार डाला।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि बंदरों को मारने में प्रयुक्त एयरगन को आरोपी ने अपने मामा राजू पारधी के घर छिपा दिया था, जो बेमेतरा जिले के चीजगांव में चौकीदार के रूप में कार्यरत है। आरोपी की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने 19 जून 2025 को राजू पारधी के घर से एयरगन बरामद कर लिया।

एयरगन और उसमें प्रयुक्त छर्रों को भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की विवेचना जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Related posts

9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Muskan Sharma

कवर्धा मभीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, सभी मृतक कोलकाता के निवासी

News Desk

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रेसवार्ता लेकर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी दी

News Desk