cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

फोन-पे से ली घूस: ड्रिंक एंड ड्राइव केस में अवैध वसूली पर कोरबा एसपी की सख्ती, टीआई और प्रधान आरक्षक निलंबित

फोन-पे से ली घूस: ड्रिंक एंड ड्राइव केस में अवैध वसूली पर कोरबा एसपी की सख्ती, टीआई और प्रधान आरक्षक निलंबित


कोरबा ,छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में वाहन चेकिंग के दौरान अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ तिवारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए बांगो थाना प्रभारी (टीआई) उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने नशे की हालत में पकड़े गए युवक से रिश्वत लेकर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत बांगो थाना क्षेत्र में सचिन कुमार मिश्रा नामक युवक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया था। टीआई के निर्देश पर प्रधान आरक्षक ने युवक को थाने लाकर उससे पैसे की मांग की। नकद राशि न होने की स्थिति में युवक से ₹10,500 की रकम फोन-पे के माध्यम से वसूली गई। इसके बाद युवक को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

मामले की जानकारी जब पाली जनपद अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों को हुई, तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों के इस आचरण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में अवैध वसूली के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र कोरबा में अटैच कर दिया गया है।



Related posts

लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

News Desk

आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा किसकोड़ो – उप मुख्यमंत्रीशर्मा

News Desk

फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार

News Desk