cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, गीता रायस्त बने उपायुक्त (राजस्व)

Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, विनायक शर्मा बने MCB के अपर कलेक्टर


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले (Transfer) का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

जीएम, संवाद के पद पर कार्यरत विनायक शर्मा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं ममता यादव को बिलासपुर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

माधुरी सोम को संयुक्त कलेक्टर कोरबा, स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा, अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गीता रायस्त को उपायुक्त (राजस्व) के पद पर संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग, जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 



Related posts

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में, मिली महिला की लाश इलाके में फैल सनसनी

Muskan Sharma

सेवा सेतु बना नागरिकों का भरोसेमंद साथी, विवाह पंजीयन प्रक्रिया हुई सरल और समयबद्ध

News Desk

छत्तीसगढ़ में भाई को काट डाला:जमीन विवाद में सिर पर किया कई वार; सीने में मारा तो धंसी रह गई कुल्हाड़ी

Muskan Sharma