cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: सात जिलों में यलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: सात जिलों में यलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी


रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, तूफान और बारिश ने लोगों को चौंका दिया। कोंडागांव जिले में ओलावृष्टि के साथ आई तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटे के भीतर बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा और मुंगेली जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

कोंडागांव में भारी नुकसान,रविवार को कोंडागांव में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

राजधानी में मिला-जुला मौसम, राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर मौसम मिला-जुला रहा। कहीं तेज धूप तो कहीं हल्के बादलों की आवाजाही देखने को मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8°C और न्यूनतम तापमान 25.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।

अंबिकापुर और सरगुजा संभाग में बूंदाबांदी, सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में रविवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.9°C और न्यूनतम तापमान 21.6°C रहा, जो सामान्य औसत के करीब था।

तापमान में संभावित बढ़ोतरी, मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को गर्मी से सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।



Related posts

उज्जैन: चौथे सोमवार पर महाकालेश्वर मेंअद्धभुत भस्म आरती

Muskan Sharma

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश करेंगे न्यायिक जाँच, 3 माह के भीतर जाँच समिति देंगे राज्य शासन को रिपोर्ट 

Muskan Sharma

मैनेजर ही निकला 18 लाख की लूट मामले में साजिशकर्ता, 2 दोस्त के साथ गिरफ्तार

Muskan Sharma