cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा का ‘ग्राम चलो, बस्ती चलो’ अभियान सक्रिय, योजनाओं और संविधान पर जोरदार जनसंवाद

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा का ‘ग्राम चलो, बस्ती चलो’ अभियान सक्रिय, योजनाओं और संविधान पर जोरदार जनसंवाद


कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस (6 अप्रैल) से लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) तक ‘ग्राम चलो, बस्ती चलो’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संविधान के प्रति भाजपा की निष्ठा को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संपर्क कर लाभार्थियों से मिलना, सामाजिक प्रमुखों के साथ संवाद करना और शाम के समय संविधान चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विचार-विमर्श करना है। इन चौपालों में कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की     योजनाओं, विशेषकर गरीब, किसान, महिला और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

इस विशेष अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा निर्मित संविधान के प्रति सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता यह भी स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा संविधान को सर्वोच्च माना है, जबकि कांग्रेस द्वारा समय-समय पर संविधान और बाबा साहब के विचारों का अनादर किया गया।

भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, यह अभियान सिर्फ एक राजनीतिक पहल नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। पार्टी का लक्ष्य हर गांव और हर बूथ तक पहुंचकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि वे यह जान सकें कि भाजपा सरकार उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।



Related posts

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपक बैज को पहले तथ्यों को परखने की दे दी सलाह

Muskan Sharma

केन्द्रीय विद्यालय में मना राष्ट्रीय युवा दिवस, पोस्टर स्पर्धा भी हुई

Muskan Sharma

महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी का कवर्धा में भव्य स्वागत, कहा – “उम्मीद से दस गुना ज्यादा मिला सम्मान”

News Desk