cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

बैटरी चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में लगी आग, 3 और बाइक भी जली

dbcl 1700141495655619b7a14ae 16novkawardha9

शहर से लगे सैगोना रोड पर एक मकान में बैटरी चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रानिक स्कूटी में आग लग गई। इस आगजनी के कारण साथ खड़े 3 अन्य मोटर साइकिल भी पूरी तरह से जल गए। आग इतनी भयंकर थी कि दो मंजिला मकान की दीवारें काले हो गए। गनीमत है कि आग घर के अंदर नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के दौरान मकान की दूसरी मंजिल में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। सैगोना रोड निवासी भीखम जायसवाल के दो मंजिला मकान के नीचे बरामदे में इलेक्ट्रानिक स्कूटी और 3 मोटर साइकिल खड़े थे। मकान मालिक ने ई-स्कूटी की बैटरी को चार्जिंग पर लगाया था। सुबह करीब 7 बजे ई-स्कूटी में धमाके के साथ आग लग गई, जिसके चलते साथ खड़े 3 अन्य मोटर साइकिल जल गए। आसपास लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझाई गई, मोटर साइकिल पूरी तरह से जल चुके थे।

घटना के वक्त ऊपर कमरे में सोया था पूरा परिवार सैगोना रोड स्थित जिस मकान में मोटर साइकिलों में आग लगी, वह दो मंजिला मकान है। नीचे सीढ़ियों के पास मोटर साइकिलों की पार्किंग है। ऊपर कमरे में परिवार रहता है। वहीं किरायेदार भी रहते हैं। घटना के वक्त सभी सोए हुए थे। जब गाड़ियों में आग लगी, तो परिवार के लोग ऊपर ही फंस गए थे। क्योंकि सीढ़ियों के पास मोटर साइकिलें जल रही थी। जो अन्य मोटर साइकिलें जली, उनके से दो किरायेदारों की थी।

Related posts

शनि का मीन राशि में गोचर: मेष, कुंभ और मीन पर साढ़ेसाती, सिंह-धनु पर ढैय्या का प्रभाव जारी

News Desk

भारत से निकल कर पूरी दुनिया में पहुँच रहा है आयुर्वेद : श्याम बिहारी जायसवाल

Muskan Sharma

पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत

Muskan Sharma