cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में PET, PPHT, PAT और PVPT प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू; 17 और 21 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में PET, PPHT, PAT और PVPT प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू; 17 और 21 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए PET (प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट), PPHT (प्री-फार्मेसी टेस्ट), PAT (प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट) और PVPT (प्री-वेटरनरी टेस्ट) की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

PET और PPHT के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन 8 मई 2025 दिन गुरुवार को राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।

वहीं, PAT और PVPT के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक तय की गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन 15 मई 2025 दिन गुरुवार को होगा।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पाठ्यक्रम और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध हैं। व्यापम ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।



Related posts

मंगलवार राशिफल 30 जून 2026: इन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, सफलता और खुशखबरी, पढ़ें आज का भविष्यफल

News Desk

हरित रायपुर की ओर बड़ा कदम, वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर 70 वार्डों में मुफ्त पौधे मिलेंगे

News Desk

कवर्धा के उद्यान होंगे और अधिक स्वच्छ व सुरक्षित – सुधा वाटिका में पुलिस और नगर पालिका का संयुक्त निरीक्षण

News Desk