cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम


अंबिकापुर। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थी। हादसे के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल रामेन डेका दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर थे और सोमवार को उनका प्रवास मैनपाट में था। हादसा कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के उल्टापानी इलाके में हुआ, जहां महिला अपने भाई के घर से लौट रही थी। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला वहां से गुजर रहा था और महिला काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आ गई।

घटना के तुरंत बाद घायल महिला को पहले नर्मदापुर अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द

इस दुर्घटना के बाद राज्यपाल रामेन डेका का सैनिक स्कूल में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।



Related posts

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों को ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी सहित अवैध खनन पर सख्ती, कृषि, ऊर्जा और परिवहन पर कई महत्वपूर्ण निर्णय

News Desk

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर छात्रों के लिए खुशखबरी : 1 नवंबर को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

News Desk

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट शहीद भरत साहू के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

Muskan Sharma