cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कबीरधाम में पुलिस विभाग में सख्ती, अवैध वसूली पर नगर सैनिक और नायक पर कड़ी कार्रवाई

कबीरधाम में पुलिस विभाग में सख्ती, अवैध वसूली पर नगर सैनिक और नायक पर कड़ी कार्रवाई


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों को कर्तव्य में लापरवाही और वाहन चालकों से अवैध वसूली के आरोप में तत्काल प्रभाव से (काल आउट ड्यूटी) थाना ड्यूटी से हटा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

नगर सैनिक अरविंद शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने एक वाहन चालक से ₹3000 की अवैध मांग की और शराब की व्यवस्था करने का दबाव डाला। वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर पर भी इसी तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लगे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला सेनानी नगरसेना द्वारा दोनों को थाना ड्यूटी से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

एसपी का सख्त संदेश

इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”



Related posts

चार साल के छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में NSUI ने स्कूल के दीवार में पोता कालिख, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

60 साल से किराए के भवन में कवर्धा डाकघर, सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, शीघ्र निर्माण की मांग

News Desk

अवैध वाहन पार्किंग और ठेले हटेंगे, ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त, कबीरधाम पुलिस ने दी चेतावनी

News Desk