रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की सभी 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी नगर पालिकाओं में एसडीएम (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका कवर्धा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा और नगर पालिका पंडरिया में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश में नगर निगमों के बाद अब सभी नगर पालिका परिषदों में भी प्रशासकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। यह कदम नगरीय प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब एसडीएम प्रशासक के रूप में नगर पालिकाओं के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
देखिए आदेश की कापी..





