cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कबीरधाम : पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की समस्याओं का समाधान, ओआर के माध्यम से त्वरित सुनवाई

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की समस्याओं का समाधान, ओआर के माध्यम से त्वरित सुनवाई


कबीरधाम – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में जिला पुलिस के जवानों की विभागीय, पारिवारिक, और व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करने के लिए नियमित रूप से ओआर (ऑर्डरली रूम) का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जवानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उनके सुझावों से पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है।

पुलिस अधीक्षक ने आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को आश्वस्त किया है कि वे प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को अपनी समस्याओं या सुझावों के साथ ओआर में सीधे उनके समक्ष प्रस्तुत हो सकते हैं।

20 दिसंबर को रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में थाना, चौकी और कार्यालयों के जवानों ने पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कई जवानों ने पारिवारिक स्थानांतरण, शारीरिक समस्याएं, और अन्य व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने इन सभी समस्याओं का ध्यानपूर्वक समाधान करने का आश्वासन दिया और सुझावों पर विचार करने का भी वादा किया।



Related posts

कवर्धा के कालिका नगर में गैस सिलेंडर विस्फोट से मकान में लगी भीषण आग

News Desk

मृतक के निकटतम वारिसानों और घायलों को आर्थिक सहायता राशि वितरण किया गया

Muskan Sharma

कवर्धा ब्रेकिंग: दशरंगपुर में अवैध कब्जा हटाने की मांग पर नेशनल हाईवे जाम, ग्रामीणों का गुस्सा

News Desk