cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)

तीसरी शादी, तीसरा धोखा: ‘एजी मेकअप ला दीजिए!’ और फिर गाड़ी से गायब हो गई दुल्हन

तीसरी शादी, तीसरा धोखा: ‘एजी मेकअप ला दीजिए!’ और फिर गाड़ी से गायब हो गई दुल्हन


बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज आठ दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने पति को शृंगार की दुकान पर भेजकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति अपनी पत्नी को विदा कर खुशी-खुशी घर ला रहा था, लेकिन रास्ते में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।

तीसरी बार टूटा रामू का सपना
घटना जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती टोला की है, जहां रहने वाले रामू शर्मा (परिवर्तित नाम) की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दो शादियां करने के बावजूद रामू का वैवाहिक जीवन असफल रहा। इस बार उसने फिर से शादी का सपना संजोया था, लेकिन उसकी नई दुल्हन मिनी कुमारी (परिवर्तित नाम) ने बीच रास्ते में ही धोखा दे दिया।

मेकअप का सामान लाने भेजा और खुद हो गई फरार
शादी के बाद जब रामू अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ला रहा था, तब रास्ते में जमुई बाजार के पास उसकी पत्नी ने मेकअप का सामान लाने की जिद की। रामू ने पत्नी की बात मानकर उसे गाड़ी में छोड़कर बाजार से सामान लाने गया। जब वह वापस आया, तो गाड़ी खाली थी, और पत्नी गायब।

पुलिस से लगाई गुहार
रामू ने अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू की और फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। परेशान होकर रामू ने इस घटना की जानकारी अपनी ससुराल वालों को दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

पहले भी दो पत्नियां छोड़ चुकी हैं घर
रामू की पहली शादी 2022 में झाझा की एक लड़की से हुई थी, जो दो महीने बाद उसे छोड़कर चली गई। दूसरी शादी 2023 में हुई, लेकिन यह भी सिर्फ डेढ़ महीने चल सकी। अब तीसरी शादी के आठवें दिन ही दुल्हन के फरार होने से रामू का वैवाहिक सपना फिर टूट गया।

मानसिक स्थिति और हालात चर्चा में
रामू मजदूरी का काम करता है और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यह घटना जमुई जिले में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।

क्या यह सिर्फ धोखा है या किसी साजिश का हिस्सा? यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।


SBSIndia 2



Related posts

SBI बैंक के डॉर्मेंट खातों में घोटाला! बैंक कर्मियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की पूरी साजिश उजागर

News Desk

कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74 पौवा देशी शराब और मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

Muskan Sharma

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका के अपहरण व शारीरिक शोषण का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, तीन आरोपियों से अवैध शराब जप्त और दो सक्रिय बदमाश भी चढ़े हत्थे

News Desk