cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

भारतीय संविधान दिवस पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

भारतीय संविधान दिवस पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ


कवर्धा । भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से संविधान के मूल्यों का पालन करने की अपील की। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शपथ ली।

WhatsApp Image 2024 11 26 at 5.46.37 PM

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि हमारा संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार प्रदान करता है। हमें इन मूल्यों का पालन करते हुए समाज में समरसता और शांति बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहना चाहिए। भारतीय संविधान हम सब के अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है और हमें इसे सशक्त बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों को निभाना होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं अजय त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्ट मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पा, पंडरिया संदीप ठाकुर, सहसपुर लोहारा आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन, हर्षलता वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

वनांचल क्षेत्र की गर्भवती माताओं को मेगा हैल्थ शिविर में मिलेगी विशेष सुविधा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशों का क्रियान्वयन शुरू

Muskan Sharma

कवर्धा में आज से तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आगाज़: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककला और संगीत का अद्भुत संगम होगा आकर्षण का केंद्र

News Desk

यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों का चॉकलेट और गुलदस्ते से सम्मान

News Desk