cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम बिलासपुर के सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 76 लाख  की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है।

मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा। मल्टीलेवल पार्किंग ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

नगर सेना के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक

News Desk

Chhattisgarh News: डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, कलेक्टर करेंगे सुनवाई

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद एवं कवर्धा राजपरिवार की रानी कृति देवी ने की मुलाकात

Muskan Sharma