कोण्डागांव । जिले के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में गाज से 9 मवेशियों की मौत हो गई। कोण्डागांव के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में मवेशी आए। जिससे सभी 9 मवेशियों की मौत हो गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चलेगी।
Muskan Sharma
cgdemandium.com बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए रहिये हमारे साथ..
cgdemandium.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VaigAQIInlqOSeIBON3G
