cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 196.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, कबीरधाम जिले में 187.7 मिमी रिकार्ड की गई

11 10 2022 weather news 23132673 m

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 196.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 329.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 135.5 मिमी, बलरामपुर में 222.4 मिमी, जशपुर में 188.4 मिमी, कोरिया में 175.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 138.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 169.9 मिमी, बलौदाबाजार में 244.4 मिमी, गरियाबंद में 168.6 मिमी, महासमुंद में 166.0 मिमी, धमतरी में 169.5 मिमी, बिलासपुर में 284.0 मिमी, मुंगेली में 238.3 मिमी, रायगढ़ में 263.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 149.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 219.7 मिमी, सक्ती में 207.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 270.7 मिमी, दुर्ग में 118.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 187.7 मिमी, राजनांदगांव में 164.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 164.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 140.3 मिमी, बालोद में 164.2 मिमी, बेमेतरा में 112.5 मिमी, बस्तर में 238.8 मिमी, कोण्डागांव में 139.8 मिमी, कांकेर में 179.7 मिमी, नारायणपुर में 204.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 191.2 मिमी और सुकमा में 327.8 मिमी, बीजापुर में 316.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related posts

बस्तर में घटा नक्सल प्रभाव, 400 सुरक्षा कैंप अब बनेंगे विकास के नए केंद्र

News Desk

दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश

Muskan Sharma

3 अक्टूबर को बस्तर दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार कार्यक्रम में होंगे शामिल

News Desk