cgdemandium.com
जीवन मंत्र

18 जनवरी को राशि बदलेगा शुक्र:मकर, कुंभ सहित 7 राशियों के लिए फायदे वाला समय; मिथुन, कर्क और मीन राशि को रहना होगा संभलकर

venus and mars give scientists insight into the fu 1705406345

18 जनवरी को शुक्र वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में आ जाएगा और 12 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा। इसके साथ बुध और मंगल भी होंगे।

शुक्र की ये स्थिति कई लोगों के लिए शुभ रहेगी। वहीं इसके कारण कुछ लोगों का खर्चा भी बढ़ सकता है। धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए खास रहेगा।

शुक्र के राशि परिवर्तन से क्या होगा
धनु राशि में शुक्र होने से धर्म, अर्थ और काम ये तीन पुरूषार्थ सफल होते हैं। बड़े सामाजिक काम पूरे हो सकते हैं। प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव होने के योग बनेंगे। इन क्षैत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है।

शुक्र के राशि परिवर्तन से कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। विपरीत लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है। सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

ज्योतिष में शुक्र
शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है। इससे लोगों में कलात्मकता बढ़ती है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है।
ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, आमदनी, महिलाएं, शादी, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है। शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं।

12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर
शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लागों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन सात राशियों को धन लाभ और फायदा होने के योग हैं।

वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मिथुन, कर्क और मीन राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। इन तीन राशियों के लोगों को धन हानि और नुकसान होने की आशंका है।

Related posts

ICAI CA Result 2024: CA फाइनल और इंटर का रिजल्ट जारी, इस लिंक करें चेक

Muskan Sharma

सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रक्षाबंधन पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगा विशेष उपहार: वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग

Muskan Sharma