cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

12 सितंबर को शाह का दंतेवाड़ा दौरा:मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, तैयारी में जुटे बीजेपी नेता

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप पिछले 2 दिनों दंतेवाड़ा में ही डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, समेत अन्य नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

दंतेवाड़ा में इस कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई है। वे कार्यक्रम के संयोजक हैं। उनके साथ केदार कश्यप को भी कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों नेताओं ने दंतेवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस बैठक में जिले से लेकर संभागभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की रणनीतियां भी बनाई गईं हैं। उधर, जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में गृहमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 70 से 80 हजार की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।whatsapp image 2023 09 10 at 40626 pm 1 1694343315

Related posts

राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की जनजातीय संस्कृति का ऐसा वैभव देखने को मिला : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

News Desk

विष्णु भैया के घर में तीजा-पोरा की धूम: पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सजा आंगन, माताओं और बहनों को मायके में मिलेगी महतारी वंदन की उपहार!

Muskan Sharma

CG News: प्रधानमंत्री आवास 2.0 पर मुख्य सचिव सख्त, टास्क फोर्स बैठक में पात्र हितग्राहियों को पक्का घर सुनिश्चित करने के निर्देश

News Desk