cgdemandium.com
मनोरंजन - व्यापार व्यवसाय

‘हुरुन रिच लिस्ट 2023’ में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी:रिलायंस के चेयरमैन की वेल्थ ₹8.08 लाख करोड़, गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा

addddmmm 1696927074

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। मंगलवार को जारी ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ टॉप पर हैं।

इस लिस्ट में गौतम अडाणी फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं, अभी उनकी वेल्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। अडाणी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण काफी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग है।

साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर बरकरार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला ने 2.78 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे और गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 5वें नंबर पर हैं।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर और लीडर दिलीप संघवी 1.64 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ 6वें नंबर पर रहे। टॉप-10 की लिस्ट में एलएन मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी शामिल हैं

20 साल के कैवल्य सबसे कम उम्र के बिलेनियर
लिस्ट में कुल 259 बिलेनियर हैं जो पिछले साल की तुलना में 38 ज्यादा है। लिस्ट में जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा (20) सबसे कम उम्र के बिलेनियर है। हुरुन लिस्ट के लॉन्च के बाद पहली बार, इस लिस्ट में शामिल अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ बढ़कर 109 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ये सिंगापुर, UAE और सऊदी अरब की कंबाइन्ड GDP से ज्यादा है।

अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ में 8.5% की बढ़ोतरी हुई
लिस्ट में शामिल अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ में 8.5% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एवरेज वेल्थ में 9.3% की कमी आई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में लगभग 1,054 इंडिविजुअल्स की वेल्थ में बढ़ोतरी देखी गई या सेम रही। इनमें से 278 नए चेहरे हैं, जबकि 264 की वेल्थ में गिरावट देखी गई और 55 लोग लिस्ट से बाहर हो गए।

Related posts

बिटकॉइन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: गौरव मेहता की 6 और कंपनियों का खुलासा

News Desk

राज कपूर के मजाक से रो पड़ी थीं निम्मी:बोल्ड सीन से डरकर ठुकराई हॉलीवुड फिल्म, हीरो की बहन बनीं तो बर्बाद हुआ करियर

Muskan Sharma

आहार:कहीं आप भी तो नहीं खाते गलत तरह से बीज और सूखे मेवे, जानिए सही तरीका

Muskan Sharma