cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णु देव साय आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे:अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में होंगे शामिल, शहीद कर्नल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

y8il 1706852026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार 2 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। रायगढ़ जिले के तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचेंगे। जहां सीएम साय आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा (पुसौर) में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद पुसौर से दोपहर 1.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.05 बजे डिग्री कॉलेज लाल मैदान हेलीपेड रायगढ़ पहुंचेंगे। वहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर वापस लौट आएंगे।

आर्ष गुरूकुल आश्रम, तुरंगा में होगा अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन

महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को आर्ष गुरूकुल आश्रम, तुरंगा पोस्ट पढ़िगांव जिला रायगढ़ में होगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Related posts

लॉज में दबिश, रिकॉर्ड सही मिले फिर भी मुंह छिपाकर भागे लोग

Muskan Sharma

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

News Desk

6 अप्रैल से शुरू होगा BJP का संगठन पखवाड़ा, कार्यकर्ता गांव-गांव करेंगे प्रवास

News Desk