cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सिविल जज भर्ती-2022 के नतीजे जारी:मेंस और इंटरव्यू के 115 अंक में जिन्हें मिले 86 नंबर वे हुए सिलेक्ट, 3 बार से यही ट्रेंड

orig pscraipur 1 1705097971

सिविल जज भर्ती-2022 के नतीजे जारी हो चुके हैं। चयन सूची में सामान्य वर्ग के कुल 19 अभ्यर्थी हैं। टाॅपर ने मेंस व इंटरव्यू के 115 में से 97 नंबर ​हासिल किए। जबकि 19वें स्थान पर रहने वाले को न्यूनतम 86 नंबर मिला है। भास्कर ने सिविल जज परीक्षा के रिजल्ट का एनालिसिस किया तो पता चला कि वर्ष 2022 ही नहीं, बल्कि 2020 में भी जिन अभ्यर्थी को न्यूनतम 86 नंबर मिला वे सिलेक्ट हुए है। इतना ही नहीं चयनित अभ्यर्थियों में ज्यादातर 26 से 30 आयु वर्ग वाले है। तीन बार से यह ट्रेंड भी है। जानकारी के मुताबिक सिविल जज भर्ती में मुख्य परीक्षा 100 और इंटरव्यू 15 नंबर का होता है।

वर्ष 2022 की चयन सूची के अनुसार टॉपर और 19 वें स्थान के बीच 11 अंकों का अंतर है। यानी 11 नंबर के बीच 19 टॉपर है। इसी तरह वर्ष 2020 की चयन सूची में पहले और बारहवें नंबर के बीच 5 नंबर का अंतर था। वर्ष 2019 की चयन सूची में पहले स्थान के टॉपर और सोलहवें स्थान के अभ्यर्थी के बीच 8.5 नंबर का अंतर था। जानकारों का कहना है कि​ पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखकर यह कहा जा सकता है कि सिविल जज भर्ती-2023 में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। इस बार भी लगभग ऐसा ही ट्रेंड रहेगा। इसके अनुसार ही अभ्यर्थी तैयारी करें।

2022 की चयन सूची में टॉप-10 में 9 महिलाएं

सिविल जज भर्ती चयन सूची में पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे हैं। इस बार चयनित हुए 48 अभ्य​र्थियों में से 33 यानी करीब 70 फीसदी महिलाएं हैं। इतना ही नहीं चयन सूची में टॉप-10 में 9 महिलाएं हैं। सिविल जज की पिछली तीन भर्ती परीक्षाओं में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वर्ष 2020 की भर्ती में 32 अभ्य​र्थी चयनित हुए थे। इसमें से 19 महिलाएं और 13 पुरुष थे। इसी तरह 2019 में 39 पदों पर भर्ती हुई थी। इसकी चयन सूची में 25 महिलाओं ने जगह बनाई थी। इस तरह से तीन वर्ष का औसत देखा जाए तो करीब 64 फीसदी महिलाएं सिविल जज बनी हैं।

orig 546 1705097883

Related posts

लोकसभा निर्वाचन 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में किया गया अधिसूचित

Muskan Sharma

शिक्षक भर्ती 2023, के रिक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की

Muskan Sharma