cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

राशन दुकान से 52 बोरी चावल व अन्य सामान चोरी कवर्धाएक दिन पहले

कवर्धा| सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कांपा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की। चोरी की रिपोर्ट सेल्समैन खेलन जायसवाल ने दर्ज कराई है। पुलिस मामले में आईपीसी की धारा 380, 457 दर्ज कर जांच कर रही है।

सेल्समैन ने लिखित शिकायत में बताया कि वह महराजपुर का रहने वाला है। 12 नवंबर को दुकान में शाम को दीया जलाकर अपने घर आ गया था। 14 नवंबर को ग्राम कांपा के ग्रामीणों ने सूचना दी कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला टूटा हुआ है। चावल बिखरा हुआ है। गांव पहुंचकर देखने पर चोरी की जानकारी हुई। अज्ञात चोरों ने 52 बोरी चावल, 07 बोरी शक्कर, 200 नग खाली बारदाना और गल्ले में रखे चिल्हर लगभग 500 रुपए की चोरी हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

जगन्नाथ मंदिर के रहस्य, जिन्हें विज्ञान भी आज तक नहीं समझ पाया

News Desk

तीन दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM नरेंद्र मोदी, रायपुर में DGP–IGP कॉन्फ्रेंस का आगाज़

News Desk

भोरमदेव महोत्सव 2025: यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम, पार्किंग रूट जारी, मालवाहक वाहनों में सवारी पर प्रतिबंध

News Desk