cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंच

सोलर होमलाइट से कोंटा के दूरस्थ गांवों के बच्चों में फैलेगा शिक्षा का उजियारा

3568058 untitled 61 copy scaled

रायपुर। सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए। ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ये बातें आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सुकमा जिले 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया।

Related posts

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, कई राशियों के लिए बदलेगा भाग्य का रास्ता

News Desk

CG परिवहन विभाग में आज से नई सुविधा लागू

Muskan Sharma

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज से CM विष्णुदेव साय ने मुलाकात

Muskan Sharma