cgdemandium.com
विविध ख़बरें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 5:मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास बोले- प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा की आंखों से कपड़ा हटाना गलत

ramlalla and mandir gif 1705730966

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन है। 19 जनवरी (चौथे दिन) को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा।

प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।

हाइलाइट्स

  • शुक्रवार शाम 7 बजे से अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन बंद हुए, श्रद्धालु 23 जनवरी से नए मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
  • आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। सुबह उनका शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास होगा।
  • पाकिस्तान से हिंगलाज शक्तिपीठ का जल आज अयोध्या पहुंच
प्राण प्रतिष्ठा के पहले रामलला का श्रृंगार

new ramlala 1705731864

यह फोटो मूर्ति निर्माण कार्यशाला की बताई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान कर्म कुटी पूजा की गई थी। कहा जा रहा है कि उस समय प्रतिमा का श्रृंगार किया गया था। एक और बात बताई जा रही है कि गर्भगृह में लाने से पहले रामलला की प्रतिमा को सजाकर देखा गया था। हो सकता है ये तस्वीर उस समय की है। हालांकि अभी तक ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी ने इस तस्वीर के बारे में कुछ नहीं बताया है।

Related posts

PM मोदी नहीं होंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान:राममंदिर के ट्रस्टी पत्नी के साथ करेंगे यजमानी, मोदी प्रतीकात्मक यजमान

Muskan Sharma

ट्रक से टकराई पुलिस वैन, 6 की मौत:प्रधानमंत्री मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे थे, 1 की हालत गंभीर

Muskan Sharma

बिटकॉइन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: गौरव मेहता की 6 और कंपनियों का खुलासा

News Desk