cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बर्फबारी से कड़ाके की ठंडवहां से आई हवा से ठिठुर गया छत्तीसगढ़

orig 1 1675368684

हिमालय तथा लगे हुए उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आई ठंडी हवा से छत्तीसगढ़ का बड़ा इलाका ठंड से फिर ठिठुरने लगा है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में बुधवार की रात काफी ठंडी रही है। अंबिकापुर, जशपुर और आसपास तापमान 5 डिग्री या उससे भी नीचे चला गया है। शेष प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान चार से छह डिग्री तक गिर गया है। तापमान सभी जगह सामान्य से कम है और अधिकांश जगह रात का तापमान 10 डिग्री से कम हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिन तक रात के तापमान में एक-दो डिग्री की कमी और आ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से पिछले करीब सप्ताहभर तक प्रदेश में मौसम गर्म रहा। समुद्र से आ रही नम हवा के कारण रात का तापमान बढ़ गया था। इस वजह से ठंड कम या लगभग खत्म हो गई थी। सिस्टम खत्म होने के बाद हवा की दिशा बदलकर फिर से उत्तरी हो गई है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली ठंडी हवा से प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आई है। बिलासपुर में तापमान पिछले 24 घंटे में करीब 6 डिग्री तक गिर गया।

रायपुर में गुरुवार को रात का तापमान 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को यह 18.3 था। तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट आई है। दुर्ग में पारा 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। कल तक तापमान नार्मल था। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

orig 1 1675368401

कुछ दिन ठंड का ट्रेंड
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बस्तर में भी शुक्रवार से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उत्तरी हवा का प्रभाव अभी कुछ दिनों तक रहेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड बना रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट रहेगी।

Related posts

गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

News Desk

चुनावी साल में बड़ा फैसला संभव, EWS के लिए आय सीमा में होगा इजाफा? सरकार के कदम पर सबकी नजर

News Desk

Amarnath Yatra Security: अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा? खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

News Desk