cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

1708495219 25c99d1cb5cd73c05eb9

रायपुर, अंकिता शर्मा । आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

Related posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: रजनीश सिंह, सचिन सिंह बघेल, प्रीतपाल बेलचंदन, राकिशुन सिंह और दिनेश कश्यप बने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष

News Desk

टंक राम वर्मा का संदेश- विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता, जनहित की योजनाओं को मिल रही रफ्तार

News Desk

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत, सोलर प्लांट पर सब्सिडी, क्रय नियम संशोधन सहित दो महत्वपूर्ण विधेयक मंजूर

News Desk