cgdemandium.com
छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

पावर प्लांट में स्थानीय लोगों को भी मिलेगी नौकरी, विधानसभा में मंत्री ने किया आश्वस्त

3564337 untitled 42 copy

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने जैजैपुर में पावर प्लांट स्थापना का मुद्दा उठाया. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आश्वस्त किया कि अधिग्रहित भूमि पर उद्योग लगेगा और लोगों को नौकरी भी मिलेगी. कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने मोजर वेयर द्वारा तय समय पर प्लांट नहीं खोलने पर सवाल किया. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि 65 से 70 माह के भीतर प्लांट खोलना था, लेकिन तय समय पर प्लांट नहीं खुल सका. वर्तमान में अधिग्रहित जमीन भूमि बैंक में संरक्षित है. बालेश्वर साहू ने कहा कि किसानों ने अपनी जमीन बेच दी पर प्लांट शुरू नहीं हो सका. आज किसान न वहां खेती कर पा रहे हैं न लोगों को प्लांट में नौकरी ही मिल पा रही है. मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अधिग्रहित भूमि पर उद्योग लगेगा और लोगों को नौकरी भी मिलेगी.

Related posts

CG में पश्चिम बंगाल के 3 युवकों की मौत:पुल से टकरा कर नहर में गिरी बाइक; बिजली पोल फिटिंग का करते थे काम

Muskan Sharma

घुमंतू बच्चों को शिक्षा से जोड़ने अभियान निरंतर जारी

Muskan Sharma

गौरेला-पेंड्रा: स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में चिकन-भात वितरण से मचा हंगामा, तीन गिरफ्तार

Muskan Sharma