cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

पांच-राज्यों में चुनाव से पहले केंद्र का महिलाओं पर फोकस:महिलाओं को मिलेगा सस्ता कर्ज, नवरात्र में घोषणा कर सकती है मोदी सरकार

2 inner 1696142075

लेगा सस्ता कर्ज, नवरात्र में घोषणा कर सकती है मोदी सरकार

नई दिल्ली2 मिनट पहले
केंद्र सरकार महिलाओं के नाम पर लिए जाने वाले हर तरह के कर्ज पर ब्याज दरें पुरुषों के मुकाबले कम करने पर विचार कर रही है। (कॉन्सेप्ट इमेज) - Dainik Bhaskar
केंद्र सरकार महिलाओं के नाम पर लिए जाने वाले हर तरह के कर्ज पर ब्याज दरें पुरुषों के मुकाबले कम करने पर विचार कर रही है। (कॉन्सेप्ट इमेज)

महिला आरक्षण कानून लाने के बाद केंद्र सरकार 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं के नाम पर लिए जाने वाले हर तरह के कर्ज की ब्याज दरें पुरुषों के मुकाबले कम की जाएंगी। इससे संबंधित योजना की घोषणा नवरात्र के दौरान हो सकती है।

केंद्र सरकार ने महिलाओं को सस्ता कर्ज दिलाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। कर्ज पर छूट कितनी मिलेगी? इस सवाल पर वित्त मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि अभी इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। लेकिन, यह संभव है कि 30-40 लाख रुपए तक का होम लोन लेने वाली महिलाओं को ब्याज में छूट मिलेगी। अगर महिला होम लोन के को-एप्लिकेंट हों तो भी यह छूट मिल सकती है। माना जा रहा है कि बैंकों के अलावा NBFC संस्थाएं भी सस्ते कर्ज की योजनाएं लाएंगी।

Related posts

UNSC चुनाव में भारत की दावेदारी, चीन की प्रतिक्रिया से बढ़ी वैश्विक चर्चा

News Desk

Water Crisis in India: आबादी बढ़ी, पानी घटा! जल संसाधनों पर बढ़ते दबाव ने बढ़ाई चिंता

News Desk

Bastar Pandum: बस्तर की जनजातीय विरासत के साक्षी बने अमित शाह, विजेता दलों का बढ़ाया हौसला

News Desk