cgdemandium.com
विविध ख़बरें

जोधपुर में 3 घंटे हंगामे के बाद फिर वोटिंग शुरू:6 बजे बाद मतदान होने पर उग्र हुए भाजपा कार्यकर्ता; धरना-प्रदर्शन किया

whatsapp image 2023 11 25 at 200909 1700925327

जोधपुर सूरसागर विधानसभा क्षेत्र नगर निगम उत्तर के वार्ड 21 में नगर निगम उपकार्यालय के बाहर चुनाव बूथ पर शाम 6 बजे बाद भी वोटिंग जारी रही तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर वोटिंग रुकवा दी। आरोप लगाया कि कुछ वोटर्स को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों के खिलाफ वोटिंग कराई जा रही है। ऐसे में 3 घंटे जमकर हंगामा हुआ और वोटिंग रुकी रही। प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और रात 9.28 बजे भारी पुलिस सुरक्षा में फिर से वोटिंग शुरू हुई।

मामला चांदपोल बिजली घर स्थित पोलिंग बूथ का है। लोगों का आरोप है कि यहां शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग चल रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और बूथ के बाहर धरना दे दिया। पोलिंग नहीं रुकी तो लोगों ने हंगामा कर दिया।

बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे, 3 घंटे वार्ता चली

विरोध बढ़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग बूथ पर जुट गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आईएएस मीनाक्षी लेगा, डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन, एसीपी ईस्ट नाजिम अली, एसीपी वेस्ट चंचल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक तीन घंटे तक बूथ में दोनों प्रत्याशियों से पुलिस के आला अधिकारियों ने बातचीत की। इसके बाद रात 9.28 से वोटिंग फिर से शुरू की गई। रात 10.20 बजे पोलिंग पार्टियां मत पेटी लेकर रवाना हुईं।

तब तक दोनों पक्षों के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ और पुलिस मौजूद रही।

करीब 50 लोग वोटिंग लाइन में थे

डीसीपी अमृता दुहन ने बताया- बूथ पर 6 बजे तक आने वाले प्रत्याशियों का वीडियो लिया गया है। उस वीडियो को देख कर ही वोट डलवाया जाएगा। 3 घंटे के गतिरोध के बाद वोटिंग शुरू हुई। करीब 50 लोग वोटिंग लाइन में खड़े थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट बंद करने को कहा

चांदपोल स्थित बूथ पर 6 बजे के बाद भी बूथ के बाहर वोटर की लंबी कतार थी। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पोलिंग बूथ का गेट बंद करने को कहा। बूथ के अंदर रहने वालों को वोटिंग करवा कर वोटिंग बंद करने को कहा। लेकिन 6 बजे के बाद भी वोटिंग शुरू रही।ezgifcom resize 2023 11 25t190115693 1700927685

Related posts

बांझपन मिटाने के लिए दोस्त के बच्चे का अपहरण:रायपुर से MP लेकर भाग रहा था; बोला-5 साल से नहीं हो रही थी संतान

Muskan Sharma

नाबालिग बहनों को काटते वक्त…हमलावरों का दिल नहीं पसीजा:प्रेम यादव मरा…तो परिवार वाले हत्यारे बन गए; सत्य प्रकाश के घर 5 मौत, कोई रोने वाला तक नहीं बचा

Muskan Sharma

मोदी ने जम्मू में AIIMS-IIM का उद्घाटन किया:बोले- पहले जम्मू-कश्मीर से आतंक-अलगाव की खबरें आती थीं, अब विकास हो रहा

Muskan Sharma