cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कवर्धा8 घंटे पहले
dbcl 169444106164ff1e6505667 10sep kawardha 32

                                                     कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार को जन चौपाल लगाया गया। जहां जिले के नागरिकों ने मांग, शिकायत और समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनमेजय महोबे आवेदन सौंपा।

जन चौपाल में पंडवानी गायिका प्रतिमा बारले ने 2024 के लिए पदमश्री अवार्ड के लिए आवदेन दिया। जिस पर कलेक्टर ने आवेदन को नियमानुसार आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही समस्याओं से संबंधित आवेदन पर नियमानुसार निराकरण करने कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने आम लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। ग्राम ढ़ोगईटोला निवासी जामबाई यादव ने आवास निर्माण संबधित आवेदन दिया। जिस पर जांच कर नियमानुसार आवास निर्माण को प्रारंभ कराने निर्देशित किया।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया और निराकरण की मांग की। महोबे ने जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों का निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता, डीडीए सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

News Desk

छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त को मनाया जाएगा हलषष्ठी पर्व: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष व्रत की विधि और महत्व

Muskan Sharma

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में मेगा स्वास्थ्य शिविर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Muskan Sharma