cgdemandium.com
विविध ख़बरें

केन्या की राजधानी नायरोबी में गैस प्लांट में धमाका:2 की मौत, आंकड़ा बढ़ने का आशंका; 300 से ज्यादा लोग घायल

comp 1 2024 02 02t100050087 1706848259 1

केन्या की राजधानी नायरोबी में गुरुवार देर रात एक गैस प्लांट में धमाका हो गया। दो लोगों की मौत हो गई। 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोकल मीडिया के मुताबिक, प्लांट में सिलेंडर्स में गैस भरी जा रही थी तभी धमाका हुआ।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें धमाके के बाद लगी आग और काला धुआं दिख रहा है। प्लांट रिहायशी इलाके में स्थित था इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वीडियो में प्लांट से आस-पास रिहायशी इमारतें दिख रही हैं। धमाके होने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

धमाके की तस्वीरें देखें…

धमाके के बाद लोगों को जान बचाने के लिए घटनास्थल से दूर भागते देखा गया।
धमाके के बाद लोगों को जान बचाने के लिए घटनास्थल से दूर भागते देखा गया।
घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
कुछ दमकलकर्मी प्लांट के बेहद करीब जाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
कुछ दमकलकर्मी प्लांट के बेहद करीब जाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।
घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।
प्लांट के पास रिहायशी इमारतें हैं। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
प्लांट के पास रिहायशी इमारतें हैं। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

प्लांट में कितने लोग मौजूद इसकी जानकारी नहीं
एक दमकलकर्मी ने बताया कि गैस प्लांट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि यहां कितने लोग मौजूद थे इसकी जानकारी नहीं मिल सकती है। आग बुझाने की कोशिशें जारी है। वहीं, चश्मदीदों ने लोकल मीडिया को बताया कि जब धमाका हुआ तो उन्हें जमीन में कंपन महसूस हुई थी।

केन्या सड़क हादसे में 48 की मौत हुई थी
30 जून 2023 को केन्या के लोंडियानी में एक सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ था, जब शिपिंग कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक सड़क से उतर गया। ट्रक ने पहले बस स्टॉप पर मिनी बस को रौंदा फिर पैदल यात्रियों को कुचल दिया था। हादसा केन्या की राजधानी नैरोबी से 200 किमी दूर हुआ था।

ये मिनी बस का मलबा है। ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया था।
ये मिनी बस का मलबा है। ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया था।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवादित परिसर का सर्वे होगा:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार की, 13.37 एकड़ जमीन पर है विवाद

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी बच्चों को रोबोटिक्स और AI की शिक्षा देगी साय सरकार

Muskan Sharma